शीला बाईपास के नजदीक ठेके पर शराब की बोतल खरीदकर बिल मांगा तो कारिंदों ने एल-1 सोनीपत के सुपरवाइजर पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसने सुपरवाइजर की टांग तोड़ दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक रामगोपाल कॉलोनी निवासी मोहित ने दी शिकायत में बताया कि वह एल वन सोनीपत में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत है। साथ ही चेकिंग स्टाफ में नौकरी करता है। 24 नवंबर की रात करीब 9 बजे शीला बाईपास के नजदीक ठेके पर शराब की बोतल ले रहा था। आरोप है कि जब ठेके के सेल्समैन से बोतल का बिल मांगा तो सेल्समैन गाली-गलौज करने लगा। साथ ही साथी नरेंद्र व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे आवाज देकर पांच-छह युवकों को भी बुला लिया। आरोपी डंडे व रॉड लेकर आए। आरोप है कि हमले में उसके पैर की हड्डी तोड़ दी। साथ ही सिर में डंडे मारे। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।