फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर बढ़ाई सतर्कता, चप्पे चप्पे पर रहेगी निगरानी

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिए आंबेडकर चौक पर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए 550 पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। वहीं, असामाजिक तत्वों और आतंकी गतिविधियों पर भी विशेष नजरें रखीं जाएंगी। एसपी राहुल शर्मा ने पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्धों पर नजर रखने और वाहनों की जांच के दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले आईएमटी के फेज 3 में जोरदार धमाका हुआ था। इसमें खरावड़ निवासी राजकुमार (54) जख्मी हो गया था। धमाके की गूंज दिल्ली व चंडीगढ़ तक पहुंच गई थी। एनआईए की टीम ने भी विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया था। हालांकि अभी तक विस्फोटक पदार्थ रखने वाले का सुराग नहीं लग सका है और न ही एफएसएल की रिपोर्ट रोहतक पुलिस को मिल सकी है। अब रविवार को राजीव गांधी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। मंडल आयुक्त पंकज यादव परेड की सलामी लेंगे और तिरंगा फहराएंगे। डीसी व एसपी भी समारोह में मौजूद रहेंगे। साथ राजनीतिक, सामाजिक व दूसरे संगठन भी स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे हैं। शुक्रवार व शनिवार को पुलिस की विशेष टीम ने शहर में स्पेशल गाड़ी से गश्त की। ऐसे में सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट किया गया है।
स्टेडियम के गेट 1, 2 और 4 से मिलेगा आम नागरिकों को प्रवेश
रोहतक। राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसके लिए एसपी ने स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस की तैनाती की है। एसपी ने बताया कि स्टेडियम के गेट नंबर-3 से केवल वीआईपी व प्रशासनिक अधिकारियों की इंट्री होगी। वहीं, आम नागरिकों को स्टेडियम के गेट नंबर 1, 2 व 4 से मैदान के अंदर प्रवेश मिल सकेगा। इस दौरान गेट पर ही जांच पड़ताल की जाएगी। आम लोगों के लिए स्टेडियम के सामने क्रिकेट ग्राउंड के पास पार्किंग बनाई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें