फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डोभ मंदिर में हनुमान के दर्शन किए

Sun, 13 Apr 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12सीटीके17 : पैतृक गांव बनियानी में ग्रामीणों के साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्र
विज्ञापन
रोहतक। हनुमान जन्मोत्सव पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को अपने पैतृक गांव बनियानी पहुंचे। साथ ही डोभ गांव स्थित बालाजी धाम में जाकर पवनपुत्र हनुमान के दर्शन किए और हुडा कॉम्पलेक्स स्थित पुराने भाजपा कार्यालय में पुराने दिनों की यादें ताजा की। बाद में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन्म महम चौबीसी के गांव निंदाना में हुआ था, लेकिन बचपन कलानौर के गांव बनियानी में बीता है। बनियानी में ही उनका पैतृक मकान है, जिसे लाइब्रेरी के लिए दान कर दिया था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा के संगठन में रहते समय उन्होंने लंबा समय हुडा कॉप्लेक्स स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बिताया। शनिवार को हनुमान जयंती पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सुबह करीब पौने 11 बजे पैतृक गांव बनियानी पहुंचे। गांव में परिवारजनों और ग्रामवासियों से संवाद किया और उनका हालचाल पूछा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवारजनों के आत्मीय स्नेह और सत्कार ने मन को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद मनोहर लाल डोभ गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचे और पवनपुत्र के दर्शन किए। वहां से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हुडा कॉम्पलेक्स स्थित भाजपा के पुराने प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां भोजन किया व संगठनमंत्री के रूप में यहां बिताए अपने पुराने दिनों को भी याद किया। मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने उनका स्वागत किया। मौके पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक व पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश बागड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

12सीटीके17 : पैतृक गांव बनियानी में ग्रामीणों के साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें