फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गंदा है पर धंधा है....

विज्ञापन
12सीटीके45...निजी होटल के बाहर लिखा किराया। संवाद
विज्ञापन
मनोज कुमार
विज्ञापन

रोहतक। जिले में कुछ होटल और गेस्ट हाउस संचालक वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के लिए रातभर नहीं बल्कि घंटों के अनुसार होटल के कमरे बुक कराते हैं। ऐसे होटलों का किराया 249 रुपये से शुरू होता है और उनको किसी तरह की सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं है।
कई होटल-पीजी में तो लोगों से आधार कार्ड तक नहीं लिए जाते हैं। वहीं, ऐसे होटल और पीजी का कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित दो होटलों में वेश्यावृत्ति का मामला सामने आने के बाद अमर उजाला ने कुछ होटलों में जाकर पड़ताल की।
विज्ञापन

रोहतक में 230 से 250 की संख्या में होटल और पीजी हैं, जबकि ओयो की संख्या इनसे अलग हैं। संचालकों की ओर से इनके रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराए हैं और कई जगहों पर मकान के अंदर ही चलाए जा रहे हैं। वहां रहने वाले परिवार भी परेशान है, लेकिन कुछ बोल नहीं पाते हैं। बस अड्डे के पास एक होटल में जाकर जब कमरे के बारे पूछा गया तो कहा कि 12 घंटे के लिए मिलेगा, लेकिन जब मोलभाव किया तो संचालक ने घंटे के अनुसार ही कमरे के रेट बता दिए। नाम न छापने के अनुग्रह पर बताया कि छोटा सा होटल है और यहां पर सामान्य ग्राहक ठहरने के लिए नहीं आते थे तो उनका खर्च भी नहीं निकल पाता था। इसके बाद उन्होंने कमरों को घंटे के अनुसार किराए पर देना शुरू कर दिया। अब उनके घर और होटल दोनों का खर्च निकल जाता है। प्रतिदिन में 10 से 12 ग्राहक आ जाते हैं। वहीं, बड़े होटलों में रात में ग्राहक आने शुरू हो जाते हैं और सुबह चार बजे तक उनको खाली करना होता है।

ग्राहक की इच्छानुसार मिलती है सेवा
एक होटल में जब प्रवेश किया तो वहां पर कमरा पूछा गया। कमरे का किराया 3200 रुपये बताया गया। इसके बाद कुछ और सेवा के बारे में पूछा तो पहले तो इन्कार कर दिया और जब वापस जाने लगे तो गेट के पास आकर एक युवक ने रोका कि आप कमरा तो बुक कराइए। इसके बाद कुछ देखा जाएगा। इस तरह वह अपने ग्राहकों को पहचान लेते हैं और फिर आगे की सुविधा देते हैं।

छोटे होटल में प्रतिघंटे किराया सूची
समय रुपये

-एक घंटे के लिए 249
-दो घंटे के लिए 299
-तीन घंटे के लिए 499
-5 घंटे के लिए 999
-10 घंटे के लिए 1300
-
बड़े होटलों में घंटे के अनुसार किराया सूची
-3 घंटे के लिए 1500 रुपये
-5 घंटे के लिए 2500 रुपये
-12 घंटे के लिए 3 से 5 हजार रुपये

भागे हुए होटल संचालक के रोहतक और दिल्ली ठिकानों पर छापा
दिल्ली बाईपास स्थित होटल में वेश्यावृत्ति कराने वाले मालिक की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को रोहतक और उसके दिल्ली स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। डीएसपी गुलाब सिंह का कहना है कि आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया जाएगा।
-
पुलिस भी नहीं करती रजिस्टरों की जांच
रोहतक में होटलों में ठहरने वाले लोगों की जांच करने में पुलिस भी शिथिलता बरतती है। जबकि हर रोज, सप्ताह या हर माह होटलों में ठहरने वाले ग्राहकों की जांच होनी चाहिए। मगर पुलिस इस तरह की जांच में ढिलाई बरतती है तो इसका फायदा होटल संचालक उठा रहे हैं।
-
वेश्यावृत्ति के मामले की सूचना मिली तो एक ही मालिक के दो होटलों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें वेश्यावृत्ति होती पाई गई। साथ ही दो युवतियों को बंधकमुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

वाईवीआर शशी शेखर, एएसपी रोहतक।

12सीटीके45...निजी होटल के बाहर लिखा किराया। संवाद

12सीटीके45...निजी होटल के बाहर लिखा किराया। संवाद

12सीटीके45...निजी होटल के बाहर लिखा किराया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें