फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम के प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की चौथ मांगने में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महम के प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र उर्फ सुंदर दलाल से 50 लाख की चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी के युवक मोहित व हिसार के बिठमरा गांव निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है। अपराध जांच शाखा प्रथम पूछताछ कर आरोपियों की भूमिका की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि 16 मार्च को महम के प्रॉपर्टी डीलर ने शिकायत दी थी कि उसके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह विकास उर्फ मटरी बोल रहा है। उसे 50 लाख रुपये की चौथ चाहिए। सुंदर ने फोन काट दिया। इसके बाद फिर बार-बार कॉल आई। थोड़ी देर बाद ऑडियो रिकार्डिंग मैसेज आया, जिसमें दोबारा चौथ की मांग दोहराई गई। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की और हिसार की बरवाला मंडी से 10 हजार के इनामी विकास उर्फ मटरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके साथी सैमाण गांव निवासी सोनू भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया था। अब पूछताछ में खरैंटी के युवक मोहित व हिसार के बिठमरा गांव के कुलदीप का नाम भी सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें