फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसे दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी बोहर में सोमवार की शाम गैस सिलिंडर (पांच किलो) लीक होने से पांच बच्चों समेत आठ लोग झुलस गए थे। सभी को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां मंगलवार को रुकईया (3) व उमर अली (ढाई वर्ष) ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन बच्चों, दो महिलाओं व एक पुरुष की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार असम के गुवाहाटी से अब्दुल्ला परिवार पांच साल पहले रोहतक आया था। वह गढ़ी बोहर गांव के बाहर झुग्गी डालकर रहता है। सोमवार की शाम परिवार की महिला अबीजा चावल बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर लीक होने से झुग्गी में आग लग गई। उस समय पड़ोस की झुग्गी से उमर व रुकईया भी आई हुई थी। हादसे में नजमा खातून (2 माह), उमर अली (ढाई साल), रूकईया (3 साल), आबिज अली (4 साल), खादिजा (5 साल), मर्जीना (18), आबीजा (25) व अब्दुल्ला (27) झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया और घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया। मंगलवार दोपहर रुकइया व उमर अली ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें