फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोत्तर कक्षाओं के आवेदन का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कॉलेजों में एमए, एमकॉम, एमएससी आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए 27 अक्तूबर को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके बाद 29 अक्तूबर तक शैक्षणिक दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच होगी और वरीयता सूची-2 नवंबर को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम वरीयता सूची में आएगा, वे 10 नवंबर तक फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद खाली सीटों के लिए 12 नवंबर से ओपन कांउसिलिंग शुरू होगी और 13 नवंबर से नए आवेदनों के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा। कक्षाएं 12 नवंबर से शुरू होगी।
एमएससी गणित के लिए सबसे ज्यादा आवेदन
नेहरू कॉलेज में एमएससी गणित की 40 सीटों के लिए सर्वाधिक 236 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि एमए अंग्रेजी की 30 सीटों के लिए 134 आवेदन किए गए हैं। एमएससी कंप्यूटर साइंस की 40 सीटों के लिए 121 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है। एमकॉम की 120 सीटों के लिए बराबर संख्या में 120 आवेदन मिले हैं। एमए हिंदी की 30 सीटों के लिए 111 आवेदन किए गए हैं जबकि एमए हिंदी की 40 सीटों के लिए 107 फॉर्म भरे गए हैं।
विज्ञापन

कोट
स्नाकोत्तर कक्षाओं के आवेदन के लिए एक दिन का समय शेष बचा है। इसके बाद भी सीटें खाली रहीं तो 12 नवंबर से ओपन काउंसिलिंग में बच्चे भाग ले सकते हैं।
-डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें