फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा की बैठक में आज लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी जत्थेबंदियों की एक बैठक शुक्रवार को देर शाम बुलाई, जिसमें कई अहम सदस्यों के नहीं पहुंचने के कारण बैठक की बाकी चर्चा अब शनिवार को की जाएगी। मोर्चा के पदाधिकारी शनिवार को कई अहम निर्णय ले सकते हैं। शुक्रवार को 15 अगस्त के कार्यक्रम व ओलंपियन रवि दहिया के सम्मान समारोह का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा शनिवार को की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में किसान नेताओं ने निर्णय लिया है कि वह 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं का विरोध नहीं करेंगे। वहीं, किसानों ने यह भी तय किया है कि वह ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया के सम्मान में उसके गांव में होने वाले उस कार्यक्रम का विरोध भी नहीं करेंगे, जिसमें सीएम मनोहर लाल को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचना है। किसान नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार अब तिरंगा यात्राओं व ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों की आड़ ले रही है और किसानों को बदनाम करना चाहती है, लेकिन किसान सरकार के षड्यंत्र को भली-भांति समझते हैं। किसान अब सरकार की चाल में नहीं आने वाले। किसान नेताओं ने बताया कि वह शनिवार को भी बैठक जारी रखेंगे और इस दौरान सभी जत्थेबंदियों के प्रमुखों के पहुंचने की संभावना है। शनिवार को कई मसलों पर अहम निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें