फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय राज्यमंत्री से सेना में भर्ती के लिए युवाओं की आयु में मांगी छूट

विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से मिलते सासंद अरविंद शर्मा।
विज्ञापन
कोरोना के चलते रोकी गई सेना भर्ती की प्रक्रिया शुरू करवाने व भर्ती आयु में युवाओं की उम्र में छूट की मांग के लिए बुधवार को सांसद अरविंद शर्मा ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से मुलाकात की है। सांसद ने उनको बताया कि दो साल से सेना में भर्ती रुकने से काफी युवाओं की उम्र निकल गई है, अब उनको उम्र में छूट दी जाए।
विज्ञापन

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे पहले वह लोकसभा सत्र के दौरान भी इस विषय पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिल चुके हैं। सांसद ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री को बताया कि सेना भर्ती के लिए प्रदेश से काफी युवा इच्छुक थे, लेकिन दो साल कोरोना के चलते भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी हुई है। इसलिए भर्ती में आयु के लिए युवाओं को छूट दी जाए। सांसद ने रक्षा राज्यमंत्री से अपील की कि जो युवा उस वक्त सेना भर्ती होने का पंजीकरण करा चुके थे उन्हें विशेष रूप से छूट दी जाए। सांसद ने कहा कि प्रदेश वीरों की भूमि है और यहां के युवा सेना में भर्ती होने के लिए उत्सुक रहते हैं और हमेशा देश सेवा में बलिदान के लिए तैयार रहते हैं। साथ ही सांसद ने राज्य मंत्री से रोहतक क्षेत्रीय भर्ती केंद्र में तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें