फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में भीषण हादसा: भिवानी से लौट रही कार गन्ने की ट्राली से टकराई, तीन की मौत, एक घायल

Sat, 05 Feb 2022 09:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

कलानौर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सुशीला ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। तीनों मृतक व एक घायल रोहतक के रहने वाले हैं। हादसा इतना भयंकर था कि घटनास्थल पर कार के पुर्जे बिखर गए।
विज्ञापन
रोहतक में भीषण सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में शनिवार को लाहली गांव के नजदीक भिवानी से लौट रही कार गन्ने से भरी ट्राली से टकरा गई। टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। कलानौर थाना प्रभारी महिला इंस्पेक्टर सुशीला ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। 

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी ने बताया कि शहर के चुन्नीपुरा निवासी विवेक (35) का एसी का कारोबार है। उसने भिवानी के एक मेडिकल कॉलेज में एसी लगाने का ठेका ले रखा था। शनिवार दोपहर बाद कार से वह अपने साथी कृपाल नगर निवासी मोनू (38) , ओल्ड आईटीआई के नजदीक सरकारी क्वार्टर निवासी पंकज व बोहर निवासी योगेश के साथ लौट रहा था।

विवेक कार चला रहा था, जबकि मोनू उसके साथ बैठा था। जबकि पंकज व योगेश पीछे बैठे थे। लाहली गांव के नजदीक एक निजी होटल के सामने कार एक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने घायल योगेश को पीजीआई में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


सूचना पाकर कलानौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला। काफी देर तक पुलिस क्षतिग्रस्त कार में मृतकों की पहचान के लिए कागजात ढूंढती रही। आखिर में पता चला कि एक मृतक विवेक चुन्नीपुरा का रहने वाला है। तीनों शवों को पीजीआई के डेड हाउस में लाया गया, जहां दो अन्य शवों की परिजनों ने आकर पहचान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें