फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पांच नए फीडर लगेंगे, 11 की बदली जाएगी केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से होने वाली ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से निपटने की तैयारी बिजली निगम ने शुरू कर दी है। जिसके तहत 31 मार्च तक चिह्नित पांच इलाकों में अतिरिक्त फीडर लगेंगे। 11 फीडरों पर नई केबल डाली जाएगी। वहीं, जिले में जून तक 230 नए फीडर लगेंगे और 110 फीडर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गर्मी के दिनों में बिजली की खपत 85-90 लाख यूनिट हर रोज पहुंच जाती है। इससे 33केवी सब स्टेशन के अलावा 11केवी फीडर ओवरलोडिंग की वजह से ट्रिप होने लगते हैं और बिजली आपूर्ति बाधित होती है। गर्मी में लोगों को होने वाली बिजली की समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बिजली निगम ने प्राथमिकताएं तय की है, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
यहां होती है ज्यादा समस्या
शहर में सर्वाधिक ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग की समस्या अस्थल बोहर, वैश्य कॉलेज, सुनारिया रोड, रोहतक नंबर-दो (नेहरू कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, माता दरवाजा, रैनकपुरा आदि) व एमएस मिल फीडर (शीतल कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, अजीत कॉलोनी, बुधवार नगर आदि) है। इसके चलते तय हुआ है कि 31 मार्च तक पांचों इलाकों में अतिरिक्त रूप से 11केवी फीडर लगाए जाएंगे। इसके बाद फीडरों पर बिजली का लोड बांटकर आपूर्ति होगी। इसके साथ ही 31 मार्च तक 11केवी डिस्पोजल, सेक्टर-एक व दो, वैश्य कॉलेज, सुनारिया, एमएस मिल, रोहतक-दो, बस स्टैंड, गौड़ कॉलेज, रेलवे रोड, माल गोदाम के तार बदलने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही जून तक जिले में 230 नए फीडर लगाए जाएंगे और 110 फीडरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

जून तक जारी करेंगे 1185 ट्यूबवेल कनेक्शन
बिजली निगम रोहतक में ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए 1185 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से अभी तक सिर्फ 200 को ही कनेक्शन जारी किया जा सका है। वहीं, करीब 200 कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। ट्यूबवेल कनेक्शन में देरी को मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। जिसके चलते अब अफसरों ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि जून तक सभी 1185 किसानों को कनेक्शन जारी किए जाएं। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
वर्जन
गर्मी को लेकर बिजली निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। 31 मार्च तक इलाकों में अतिरिक्त फीडर लगाकर लोड बांटा जाएगा। 11 फीडरों की नई लाइन डाली जाएगी। जून तक जिले में 230 नए फीडर लगाने हैं और 110 की क्षमता बढ़ानी है। लक्ष्य के अनुसार काम पूरा हो, इसके लिए जिम्मेदारी तय कर दी गई हैं। वहीं, जून तक ट्यूबवेेल के लिए आवेदन करने वाले 1185 लोगों को भी कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

- एके यादव, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें