फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में हर सीट के लिए रहेगी कड़ी प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचबीएसई व सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम आने के बाद अब विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में प्रवेश के लिए संघर्ष रहेगा। यहां दाखिला प्रक्रिया में हर सीट के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। जिले के सबसे पसंदीदा कॉलेज पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में हर सीट के लिए आठ उम्मीदवार कतार में रहने की उम्मीद है। छात्राओं की पहली पसंद राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में भी हर सीट के लिए चार छात्राओं में मुकाबला रहेगा। ऐसे में एक-एक अंक से मेरिट सूची प्रभावित होगी।
विज्ञापन

डीएचई ने विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करते हुए 12 अगस्त से पोर्टल ओपन करने का फैसला लिया है। पोर्टल खुलने के अगले दिन से ही दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी अपना आवेदन जमा करा सकेंगे। महामारी व देरी से जारी हुए परिणाम के चलते इस बार प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय कम रहेगा। डीएचई ने 20 अगस्त तक की आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन करना होगा। थोड़ी सी भी चूक या लापरवाही विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर सकती है।
जिले में इस बार एचबीएसई के करीब 10756 विद्यार्थी कक्षा 12वीं पास कर कॉलेजों में उच्च शिक्षा पाने की कतार में हैं। जबकि सीबीएसई के करीब सात हजार विद्यार्थी पास हुए हैं। महामारी के चलते इस बार न कोई फेल हुआ न किसी की कंपार्टमेंट आई है। ऐसे में करीब 17,500 से अधिक सभी विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होंगे। इससे प्रवेश प्रक्रिया पहले के मुकाबले कहीं कठिन हो जाएगी। पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज के स्नातक कोर्सों में कुल 2300 सीटें हैं। इन सीटों पर जिले के साढ़े 17 हजार से अधिक विद्यार्थियों की दावेदारी से प्रवेश का मुकाबला टफ हो गया है। यहां हर सीट के लिए करीब आठ विद्यार्थी कतार में रहेंगे। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 2220 सीटें हैं। इसके लिए करीब 4804 छात्राएं एचबीएसई व 3500 छात्राएं सीबीएसई बोर्ड से दाखिले की कतार में रहेंगी। इस भीड़ के हिसाब से कॉलेज की हर सीट पर करीब चार छात्राएं कतार में रहेंगी। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया काफी कठिन रहेगी। किसी भी तरह की चूक पर विद्यार्थी के प्रवेश से वंचित रहने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें