रोहतक। जिले के गांव भगवतीपुर में चोर एक मकान का ताला तोड़कर एक लाख 30 हजार से ज्यादा के जेवरात व नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक भगवतीपुर गांव निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई देवेंद्र करीब दो माह पहले गांव वाला मकान बंद करके अंबाला चला गया। रविवार को उसने मकान पर जाकर देखा तो दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर सारा सामान बिखरा मिला। उसके भाई देवेंद्र को सूचित किया। देवेंद्र ने बताया कि घर में एक सोने की चेन, दो अंगूठी, 11 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान भी था। ब्यूरो