फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने छुड़ाई कंपकंपी, दिन-रात दोनों ठंडे

विज्ञापन
रिमझिम बारिश में सुभाष चौक से स्कूटी से जाते चालक ने बारिश से बचने के लिए छाते का सहारा लिया। अमर उ
विज्ञापन
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से वीरवार को दिन भर रुक-रुक कर हलकी बारिश हुई। इस बारिश ने मौसम में फिर से ठंडक घोल दी है। बारिश के चलते दिन व रात के तापमान में करीब 4 डिग्री का अंतर रहा। इस कारण रात ही नहीं, दिन में भी ठंड रही। शुक्रवार को भी बारिश संभावित है। इससे ठंड अभी कुछ दिन बनी रहेगी।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर बदलाव आया है। वीरवार को कुछ इलाकों में हलकी बारिश हुई। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम व रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। यही नहीं, बुधवार देर रात से सुबह आठ बजे तक करीब एक एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से रात का तापमान और गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें