संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र स्थित लख्मीचंद धर्मशाला और डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में रविवार को विधायक ने आमजन की समस्याएं सुनीं। लाइनपार क्षेत्र के लोगों ने दूषित जल की आपूर्ति और कॉलोनी में गलियां कच्ची होने की शिकायत की। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे समस्याएं दूर कराएं।
विधायक राजेश जून ने 10 वार्डों की समस्याएं सुनने के साथ समाधान करने के लिए अधिकारियों को कहा। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन, जेई दलबीर देशवाल, नगर परिषद से आशीष, आकाश व नीरज जेई, बिजली विभाग से बिजेंद्र जेई मौके पर मौजूद रहे। लाइनपार के लोगों ने दूषित जलापूर्ति, बिजली के खंभे,गलियों को दुरुस्त करने और सीवर की सफाई की मांग की। विधायक ने कहा कि वह सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। बिजली, पानी, सड़क, सफाई का कार्य कराया जाएगा।