फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने मारा था 12वीं के छात्र की गर्दन में चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गिरावड़ गांव में तीन दिन पहले हुए छात्र हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। आरोप है कि उसने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से 12वीं के छात्र साहिल की गर्दन काट दी। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को जुनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को सूचना मिली कि गिरावड़ गांव में 12वीं के छात्र 19 वर्षीय साहिल की गला काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साहिल के पिता कप्तान ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसका बेटा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आ रहा था। साहिल की रास्ते में आश्रम के पास चाकू से हत्या कर दी गई।
एसपी उदय सिंह मीना ने मामले की जांच सीआईए टू प्रभारी एसआई नरेश कुमार व लाखन माजरा प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल्ला खान की संयुक्त टीम को सौंपी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़के को अभिरक्षा में लिया है। आरोप है कि नाबालिग ने ही साहिल की गर्दन पर चाकू से वार किया था। वारदात में अन्य आरोपियों का हाथ है या नहीं, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स
मोहित हत्याकांड में चार रिमांड पर, नाबालिग भेजा बाल सुधार गृह
वहीं, मोहित हत्याकांड में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार आरोपी सुमित, आदर्श, उदय उर्फ काला व सुमित उर्फ बट्टू को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेजा दिया। वहीं, मामले में एक बाल किशोर को अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने जुनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें