21सीटीके63..सैनी कॉलेज में विश्व शांति दिवस पर आयोजित सभा में मौजूद लोग। स्रोत:कॉलेज
रोहतक। विश्व शांति दिवस पर सैनी डिग्री कॉलेज में यूथ पीस फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रेम रावत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्व शांति दिवस के महत्व को बताया। प्रिंसिपल प्रो. भीम सिंह पवार ने कहा कि आर्थिक उन्नति के साथ मानसिक शांति नहीं मिलती यह जीवन का कटु सत्य है। मन से किए गए कार्य हमें अल्प तौर पर शांति प्रदान करते हैं पर आध्यात्मिक शांति पाने के लिए शरीर की चेतना को जागृत करने का प्रयास जरूरी है।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमने जीवन में भौतिक रूप से प्रगति तो की है परंतु हमारे मन में शांति का अभाव है, जिस मन में शांति होगी उसका शरीर भी स्वस्थ होगा। मानसिक शांति के लिए हमें मेडिटेशन, योगा,व सूर्य नमस्कार जैसे सकारात्मक प्रयास करने की जरूरत है।इस अवसर पर मीडिया को-ऑर्डिनेटर श्याम कटारिया, यूथ पीस फाउंडेशन से दयाचंद सैनी, पुनीत,रजत, सहायक प्रोफेसर निशा, आशा सैनी, सुनीता सैनी, टीना सैनी, सरिता यादव, राकेश सैनी, सतीश चंद्र सैनी, मुकेश सिरोहा के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे।