फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से स्वच्छता सर्वेक्षण के गोल्ड की चमक हो रही धूमिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के निकास द्वार के पास का मैदान गंदगी से अटा पड़ा है, जो स्वच्छता सर्वेक्षण में रोहतक को मिले स्वर्ण पदक की चमक को धूमिल कर रहा है। उधर, रोडवेज के अधिकारी इस हकीकत से अनजान बने हुए हैं। डिपो जीएम का कहना है कि सोमवार तक मैदान की हर हाल में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई एक एजेंसी के माध्यम से ठेका पर कराई जाती है। पूरे बस स्टैंड की सफाई के बाद निकला कूड़ा निकास द्वार के नजदीक मैदान में डाल दिया जाता है। इससे मैदान में गंदगी का ढेर लग गया है। मैदान की सफाई न होने से दुर्गंध के कारण यहां आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजे की बात है कि रोडवेज अधिकारी-कर्मचारी भी नजदीक से ही गुजरते रहते हैं, लेकिन कोई भी मैदान की सफाई नहीं करवाता है। डिपो महाप्रबंधक दलबीर फौगाट ने बताया कि यदि बस स्टैंड परिसर स्थित मैदान में गंदगी का ढेर लगा है, तो गलत है। सोमवार तक हर हाल में मैदान की सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें