फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में सफाई कर्मी का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में सात साल से कार्यरत सफाई कर्मचारी 24 वर्षीय सोनू का शव शुक्रवार दोपहर विवि परिसर में पेड़ से लटका मिला। वह चार-पांच दिन से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। परेशानी की वजह पुलिस व परिजन अभी बता नहीं पा रहे हैं। सोनू अभी अविवाहित था।
विज्ञापन

पीजीआई थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि पुराने बस स्टैंड के नजदीक गोपालपुरा निवासी सोनू पांच साल से एमडीयू में ठेकेदार के माध्यम से सफाई का कार्य कर रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि सोनू का शव विवि के अंदर प्रेस परिसर में पेड़ से लटका हुआ है। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर से परिजन भी आ चुके थे। सोनू का शव प्लास्टिक की रस्सी से बंधे परने से लटका हुआ था। किसी तरह परने को काटकर शव को नीचे उतारा गया। शव पर किसी तरह के निशान नहीं थे। मृतक के पिता कृष्ण ने पुलिस को बताया कि सोनू मानसिक तौर पर परेशान तो चल रहा था, लेकिन उसने किसी को एहसास नहीं होने दिया। सुबह भी ड्यूटी पर आया था। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं बताई। अब उसने यह कदम क्यों उठाया, उनकी समझ से बाहर है। हालांकि विवि परिसर में सफाई कर्मचारी की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसने एक पुराना मोबाइल भी खरीदा था। मोबाइल को लेकर जब थाना प्रभारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि परिजनों ने ऐसी कोई बात नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें