रोहतक। घर से सिविल अस्पताल जा रहे सिविल अस्पताल के एएसएमओ की कार को टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। डॉक्टर मनोज ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर मनोज ने दी शिकायत में बताया कि वे 13 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर घर से सिविल अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में शीला थियेटर के नजदीक एक टेंपो चालक ने लापरवाही से उसकी गाड़ी को साइड मार दी। इससे उसकी कार का बंपर टूट गया और इंजन में भी खराबी आई।