फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायना के पास नहर में मिला हिसार के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। झज्जर रोड स्थित मायना गांव के पास जेएलएन में हिसार जिले के गांव सुखलम्बान के युवक पंकज (30) का शव मिला है, जो दिल्ली में टिफिन सर्विस का कार्य करता था। उसकी मौत कैसे हुई और शव नहर में कैसे पहुंचा, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई अश्विनी ने बताया कि शनिवार दोपहर सूचना मिली कि मायना के पास नहर में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान पंकज निवासी हिसार के तौर पर हुई। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजन रोहतक पहुंचे और बताया कि पंकज लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था और वहां पर टिफिन सर्विस का काय करता था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, जबकि भाई हिसार में रहता है। उसकी परिजनों के साथ कम ही बात होती थी। अब उसकी मौत कैसे हुई। किसी ने हत्या करके नहर में शव फेंका है या किसी हादसे का शिकार हुआ है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। जांच अधिकारी का कहना है कि अभी पंकज की मौत के बारे में कुछ नहीं कह सकते। गहन जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें