फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले की अनाज मंडियों में हर दिन दोगुनी हो रही गेहूं की आवक, उठान धीमा

विज्ञापन
फोटो-13सीटीके38 रोहतक अनाज मंडी में पहुंची रखी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। किसान लगातार जिले की अनाज मंडियों में गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। इससे हर रोज दोगुना गेहूं अनाज मंडियों में पहुंच रहा है। खरीद एजेंसियां भी लगातार खरीद में तेजी लेकर आ रही है, लेकिन उठान करने में असमर्थ नजर आ रही है। इसके कारण अनाज मंडियां गेहूं की अटी नजर आ रही है। आने वाले दिनों में अगर उठान के यही हाल रहे तो, मंडियों में गेहूं डालने की जगह नहीं बचेगी। इसके कारण किसानों को परेशानी का समाना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बारिश में गेहूं व सरसों भीग जाने के कारण शनिवार को खरीद नहीं की गई थी, लेकिन किसानों को राहत देने के लिए खरीद एजेंसियों ने रविवार को गेहूं व सरसों की खरीद की। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को 1,74,440 क्विंटल गेहूं की आवक हुई व 53,100 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। शनिवार को जिले की अनाज मंडियों से 19,310 क्विंटल गेहूं की उठान हुई। जिले की अनाज मंडियों में 319710 क्विंटल गेहूं का उठान नहीं हो सका है। साथ ही रविवार को जिले की अनाज मंडियों में 1098 क्विंटल सरसों की आवक हुई, 700 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। अनाज मंडियों से 1,71,250 सरसों की उठान हुई, जबकि 34,639 क्विंटल सरसों की उठान नहीं हो सकी है। अनाज मंडियों में तेजी से गेहूं व सरसों के बैग भर कर टीन शेड में रखा जा रहा है, लेकिन उठान को तेज नहीं किया जा सका है। मंडी में हर जगह गेहूं व सरसों नजर आ रहा है। अगर रोहतक अनाज मंडी की बात की जाए तो लगभग 100300 क्विंटल गेहूं का उठान अभी बाकी है। आने वाले दिनों में भी अगर उठान पर जोर नहीं दिया गया तो, मंडी में फसल बेचने आ रहे किसानों को परेशानी हो सकती है।

वर्जन
मंडियों से लगातार गेहूं की उठान की जा रही है। आने वाले दिनों में गेहूं की उठान को और तेज किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह, डीएफएसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें