फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भ्रूण लिंग जांच कर गर्भपात करने वाला बीएएमएस डॉक्टर समेत तीन काबू

विज्ञापन
13सीटीके42-बिजनौर में भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। विभाग
विज्ञापन
रोहतक। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में रविवार को छापा डालकर भ्रूण लिंग जांच करने वाले बीएएमएस डॉक्टर, ड्राइवर व एक दलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एजेंट की ओर से लिए गए 20 हजार रुपये में 19 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में बिजनौर थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य को 12 अप्रैल को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसमें गैरकानूनी तरीके से बिजनौर के एक अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने की बात कही गई। कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। खरखाैदा स्थित भारद्वाज हॉस्पिटल पर 12 अप्रैल को टीम ने छापा डाला। यहां चंडीगढ़ की एक महिला की भ्रूण लिंग जांच 11 अप्रैल को किए जाने की पुष्टि हुई। यह काम एक बीएएमएस डॉक्टर ने कया। लड़की पाए जाने पर महिला को दवा देकर गर्भपात कराया गया। टीम ने अस्पताल से दो एमटीपी किट पूरी व एक एमटीपी किट एक गोली के साथ बरामद की।
13 अप्रैल को बिजनौर स्थित रॉयल आरजे अस्पताल पर छापा डालकर बीएएमएस चिकित्सक को भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जांच में पता चला कि 13 अप्रैल को महिला की भ्रूण लिंग जांच व 11 अप्रैल को चंडीगढ़ की महिला की भ्रूण लिंग जांच भी इसी डॉक्टर ने की। सीसीटीवी फुटेज से यह प्रमाणित हुआ। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिजनौर शहर थाने में बीएएमएस डॉक्टर मसूद सिद्दिकी, सोनीपत के खरखाैदा की बीएएमएस डॉक्टर तमन्ना, भ्रूण लिंग जांच कराने वाली महिला, बिजनौर की एजेंट व चालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापा डालने वाली टीम में पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. विशाल चौधरी व रणजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें