आढ़तियों के बीच पहुंचे नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा। संवाद
- फोटो : Jind
अलेवा। मिलर अलॉट नहीं होने के कारण सोमवार सुबह दस बजे मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामपाल भारद्वाज के नेतृत्व में आढ़तियों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। इसके साथ ही वो धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा पहुंचे और आढ़तियों से बातचीत की। इसके बाद भी आढ़ती नहीं माने। तीन घंटे बाद एसडीएम राजेश खोथ आढ़तियों के बीच पहुंचे और आश्वासन देकर मंडी गेट पर लगे ताले को खुलवाया।
रामपाल भारद्वाज ने कहा कि मंडी में पीआर धान की खरीद बहुत कम हो रही है। इसका कारण यहा है कि मिलर अलॉट नहीं हुए हैं। इसके अलावा किसानों व आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जितनी धान की खरीद हुई है, उसका उठान भी नहीं हो रहा। मंडी में लगभग 60 हजार बैग धान के पड़े हैं। मंडी पर ताला जड़ने की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा आढ़तियों के बीच पहुंचे, लेकिन आढ़ती नहीं माने। इसके तीन घंटे बाद एसडीएम राजेश खोथ आढ़तियों के बीच पहुंचे और मिलर अलॉट होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मिलर अलॉट हो चुके हैं और उनका प्रतिनिधि आपके बीच पहुंच रहा है। इसके बाद ही आढ़तियों ने ताला खोला।