फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विजय नगर हत्याकांड में दिवाली के बाद होगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहुचर्चित विजय नगर हत्याकांड में शनिवार को अदालत में (कार्य बहिष्कार) वर्क सस्पेंड के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत में दिवाली के बाद पांच नवंबर को गवाही हो सकेगी। इसके लिए कोर्ट ने पांच नवंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक विजय नगर में 27 अगस्त 2021 को प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान, उनकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी को घर के अंदर ही सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। अदालत में फिलहाल गवाही की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को केस में गवाही होनी थी, लेकिन अदालत में वकीलों की ओर से वर्क सस्पेंड रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें