रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को तर्कशक्ति और अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाना था, ताकि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। कार्यशाला में लगभग 68 छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में छात्राओं को महत्वपूर्ण सोच, समस्या समाधान और विश्लेषणात्मक क्षमता विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। तर्कशक्ति के विभिन्न पहलुओं जैसे एनालॉजी, सीरीज, पजल्स और डाटा इंटरप्रिटेशन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अंग्रेजी भाषा के व्याकरण, शब्दावली और संचार कौशल में सुधार के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य डाॅ. दर्शना ने प्रशिक्षकों भावुक चितकारा और अमित दलाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के डाॅ. पुष्पदीप डागर, डाॅ. भूपेंद्र, डाॅ. सविता, निर्मला सोनी, जोगिंदर, डॉ. साक्षी बंसल और डाॅ. मुक्ता सोनी ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया।