फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपवा : फैकल्टी के साथ मीटिंग बेनतीजा, विद्यार्थियों का धरना रहा जारी

विज्ञापन
सुपवा में मांगो को लेकर धरने पर बैठे विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट (सुपवा) के विद्यार्थियों का धरना खबर लिखे जाने तक जारी रहा। देर शाम कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के ओएसडी वीपी नांदल विद्यार्थियों से बात करने पहुंचे। लेकिन विद्यार्थी इस बात पर अड़े रहे कि फैकल्टी ने जो आश्वासन दिया है, वह लिखित में दिया जाए।
विज्ञापन

संस्थान के फिल्म एंड टेलीविजन विभाग के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने वीरवार सुबह धरना शुरू किया था। दोनों सेमेस्टर में मिलाकर 84 विद्यार्थी हैं। उनकी मांग थी कि 20-28 नवंबर को गोवा में फिल्म फेस्टिवल है। उन्हें वहां भेजा जाए ताकि फेस्टिवल में आने वाले फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से वे कुछ सीखें, उन्हें व्यवहारिक अनुभव मिले। करीब एक माह पहले उन्होंने फाइल बनाकर भेज दी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वीरवार को धरने के बाद फैकल्टी ने कहा कि समय कम है, इस समय नहीं भेज सकते। विद्यार्थी अड़े रहे और शुक्रवार सुबह भी धरना जारी रहा। दोपहर करीब 12 बजे सारे फैकल्टी मेंबर्स आए और बंद कमरों में विद्यार्थियों के साथ बैठक की। काफी देर चली बैठक में फैकल्टी ने कहा कि समय कम है इसलिए दोनों बैच को नहीं भेज सकते। चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी गोवा फिल्म फेस्टिवल में चले जाएं। दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को फरवरी में होने वाले केरल फिल्म फेस्टिवल में भेज दिया जाएगा। विद्यार्थी इस बात पर राजी हो गए लेकिन उन्होंने मांग की कि लिखित आश्वासन दिया जाए और धरना चलता रहा। देर शाम कुलपति के ओएसडी वीपी नांदल ने फाइल पर अपना नोट लिखकर कुलपति को भिजवाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द इसका समाधान निकाल लेंगे। लेकिन लिखित आश्वासन की मांग पर विद्यार्थी अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें