फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लिखावट की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा सुसाइड नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थानाक्षेत्र के रिठाल नरवाल गांव में पवन के आत्महत्या मामले में पुलिस अब सुसाइड नोट को एफएसएल (फोरेंसिक लैब) भेजेगी। वहां से लिखावट मैच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को पवन ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में पड़ोसी गांव रिठाल फोगाट निवासी आनंद जमीन खरीदने के दबाव में जान देने की बात कही गई थी। सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के भाई अजयपाल ने आनंद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया था। अब पुलिस ने सुसाइड नोट को मधुबन स्थित एफएसएल में भेजा जाएगा। वहां से मृतक की लिखावट मिलान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ऋषभ सोढी ने बताया कि सुसाइड नोट की लिखावट सत्यापन होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें