फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खुशहाली की कामना के लिए की पूजा, देर शाम होलिका दहन

विज्ञापन
3सीटीके26 पाड़ा मोहल्ला ​स्थित होली का पूजन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। वीरवार को क्षेत्र में परंपरागत तरीके से होलिका का पूजन किया गया। चौक-चौराहों पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर बुराई के अंत और परिवार की खुशहाली की कामना की। देर शाम जिले में 450 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। रोहतक शहर में 230 स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
विज्ञापन

महिलाएं मंगल गीत गाते हुए होलिका पूजन स्थल पर पहुंची और गोबर से बने बिड़कुले चढ़ाकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चे बिस्कुट , चॉकलेट आदि की मालाएं पहनकर होलिका पूजन पर पहुंचे। महिलाओं ने व्रत रखा और पारंपरिक रूप से बेर, आटा, गुड़ आदि से होलिका पूजन किया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली पर्व की उमंग और उत्साह का आनंद लिया। महिलाएं और युवतियां इस यादगार पल को मोबाइल कैमरे में कैद करती दिखीं।

आज बरसेंगे रंग
आज फाग खेला जाएगा। पानी की बौछारों के साथ खूब रंग गुलाल उड़ेगा। वीरवार को बाजार होली के रंग में रंगा नजर आया। लोगों ने रंग, गुलाल और पिचकारियों की जमकर खरीदारी की। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। साथ ही चिप्स, पापड़, गुझिया और अन्य मिठाइयां भी खरीदीं।

3सीटीके26 पाड़ा मोहल्ला स्थित होली का पूजन करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें