फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के 2640 विद्यार्थी छात्रवृत्ति व एनटीएसई परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सरकारी योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग बुनियाद कार्यक्रम का शुभारंभ करने जा रहा है। इसके तहत पहले चरण की परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में होनी है। स्कूलों में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराना शुरू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग बुनियाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग देगा। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं के लिए तैयार करने व बेहतर आधार प्रदान करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके तहत नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जिला स्तर पर एक केंद्र पर सप्ताह के दो दिन ऑफलाइन कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के लिए अभी स्कूल का नाम तय नहीं हुआ है। स्कूल समय के बाद चार दिन ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग के दौरान विद्यार्थियों को एनटीएसई व अन्य छात्रवृत्ति परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इस काम में विकल्प फांउडेशन रेवाड़ी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य में बनाए जाएंगे 22 बुनियाद केंद्र
बुनियाद कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए राज्य में 22 केंद्र बनाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में एक केंद्र होगा। यहां करीब 120 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाया जाएगा।
खंड व जिला स्तर पर होगा चयन
वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर चयन होगा। पहले चरण के लिए करीब 300 से 400 विद्यार्थियों का खंड स्तर पर चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर दूसरे चरण की परीक्षा होगी। यह परीक्षा पास करने वाले 120 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति परीक्षा की कोचिंग के लिए होगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए तीन बैच बनाए जाएंगे। प्रत्येक बैच में 40 विद्यार्थी होंगे। चयनित विद्यार्थियों के प्रत्येक बैच को निर्धारित केंद्र पर प्रति सप्ताह दो कक्षाओं में भाग लेना होगा।
विज्ञापन

दिसंबर में शुरू होगी कोचिंग
छात्रवृत्ति कोचिंग की कक्षा दिसंबर में प्रारंभ हो जाएगी। चयनित छात्रों को विद्यालय से कोचिंग सेंटर आने-जाने के लिए सरकार किराया भी देगी।
बुनियाद कार्यक्रम के तहत जिले के 152 सरकारी स्कूलाें के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वे छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग ले सकेंगे। विभाग ने विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए यह योजना शुरू की है। यह प्रयास अनेक विद्यार्थियों को भविष्य बदल देगा।
विज्ञापन

- डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें