फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को दी डिजास्टर मैनेजमेंट की जानकारी

विज्ञापन
05सीटीके43...वैश्य महाविद्यालय के वाईआरसी कैंप में वॉलिंटियर्स के साथ मौजूद स्टॉफ सदस्य।
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में शनिवार को पांच दिवसीय वाईआरसी कैंप का तीसरा दिन रहा। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य वक्ता डॉ. हरीश वशिष्ठ, श्याम शर्मा जिला रेडक्रॉस के सचिव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में मनोरोग चिकित्सक डॉ. हरीश वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के सचिव श्याम शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि हमारे शब्दों में बहुत शक्ति होती है और हमें सकारात्मक सोच के साथ जीवन पथ चलना चाहिए। वाईआरसी सदस्य पिंकी यादव ने डिजास्टर मैनेजमेंट विषय की जानकारी दी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. विनीत बाला ने बताया कि शाम के सत्र में वॉलंटियर्स ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में भागीदारी की। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. फूल सिंह यादव, डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. राजल गुप्ता, वाईआरसी सदस्य डॉ. पिंकी यादव, डॉ. सुनैना, गीता गुप्ता, डॉ. प्रतिभा, डॉ. मनीषा, डॉ. वीरेंद्र खुराना, हिमांशु व वाईआरसी वाॅलंटियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें