फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सोनी समाज के राष्ट्रीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन व समाज उत्थान को लेकर तैयारियां पूरी

Sun, 06 Apr 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के नूर गार्डन में रविवार को सोनी समाज के होने वाले राष्ट्रीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन व समाज उत्थान संगोष्ठी कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाराजा अजमीढ़ सुनार जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में व संस्थापक वैद्य सत्यप्रकाश आर्य के सानिध्य में इस राष्ट्रीय सम्मेलन व कार्यक्रम में भागीदारी व तैयारियों को लेकर की बैठक में यह निर्णय हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोक संपर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में सोनी समाज के हितों व अधिकारों के बारे में भी विशेष चर्चा की गई। हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड के गठन के साथ वंचित वर्ग सुनार समुदाय के लोगों व बच्चों व युवाओं को अल्पसंख्यकों की भांति छात्रवृत्ति समेत सभी प्रकार के लाभ व सुविधाएं देने की सरकार से मांग की गई। इस सम्मेलन व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुरेंद्र वर्मा होंगें। जबकि अध्यक्षता रिटायर्ड आईआरएस शेखर वर्मा करेंगें। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों के तौर पर सोनी समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, अधिकारीगण, उद्योगपतियों, समाजसेवियों व प्रबुद्ध नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें