फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दीपावली महोत्सव के डांस करतीं छात्राएं। अमर उजाला
विज्ञापन
वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ. तरुणा मल्होत्रा की देखरेख में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पल-पल सुनहरे फूल खिले, कभी न हो कांटों का सामना, जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे, दीपावली के पावन अवसर पर यही है शुभकामना। प्रतियोगिता में एमएड, बीएड, डीएलएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दीया डेकोरेशन में अभिलक्षा ने प्रथम, अंजलि भामा और रानी ने द्वितीय स्थान, तमन्ना ने तृतीय व लीना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ग्रीटिंग कार्ड में प्रतिभा ने प्रथम, अंजू ने द्वितीय, सरिता ने तृतीय व श्वेता को सांत्वना पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान, खुशबू, रितु, पुष्पा ने प्रथम, सिमरन और गीता ने द्वितीय, प्रेरणा और प्रतिभा ने तृतीय व कोमल और वर्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य नाटिका, भजन और स्किट आदि के द्वारा विद्यार्थियों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर रीना जैन, कुसुम मित्तल, सरोज बिंदल, डिंपल, साक्षी, तृप्ति और स्टाफ के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों द्वारा लक्ष्मी पूजन किया गया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें