फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने किया जाट कॉलेज के प्राचार्य ऑफिस का घेराव

विज्ञापन
जाट कॉलेज में प्राचार्य से बातचीत करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
एमडीयू द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार सोमवार को हजारों विद्यार्थी कंप्यूटर अवेयरनेस लेवल 2 की परीक्षा देने कॉलेजों में पहुंचे, लेकिन आधी-अधूरी जानकारी की वजह से विद्यार्थियों को केंद्र के चक्र काटने पड़े। छात्र नेता दीपक धनखड़ की अगुवाई में विद्यार्थियों ने जाट कॉलेज के प्राचार्य ऑफिस का घेराव कर दिया। विद्यार्थियों के घेराव करने पर जाट कॉलेज प्रशासन ने उसी समय नोटिफिकेशन जारी कर दिया। अब यह परीक्षा 24 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

छात्र नेता दीपक धनखड़ के नेतृत्व में हजारों विद्यार्थियों ने जाट कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। कुछ समय बाद कॉलेज स्टाफ विद्यार्थियों के बीच आया और उनकी समस्या सुनी। विद्यार्थियों ने एमडीयू प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष जताया। तभी प्रशासन ने विद्यार्थियों को बताया कि ये परीक्षा बस उन्हीं विद्यार्थियों की होनी है, जिन्होंने कंप्यूटर अवेयरनेस का अलग से विषय चुना हुआ है। आम विद्यार्थियों को ये परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। विद्यार्थियों का आरोप है कि एमडीयू द्वारा जारी डेटशीट में इस परीक्षा को सभी के लिए अनिवार्य बताया गया था। कॉलेज स्टाफ ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कंप्यूटर अवेयरनेस लेवल 2की परीक्षा नहीं दी, उनकी परीक्षा 24 अगस्त को ली जाएगी। दीपक धनखड़ ने प्रशासन को तुरंत नोटिस जारी करने की मांग की। इस पर जाट कॉलेज प्रशासन ने 24 अगस्त को परीक्षा आयोजित होने का नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें