फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों का हिंदी, गणित का होगा आकलन

Thu, 18 Jul 2024 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18jjrp01 मातनहेल खंड के राजकीय विद्यालय में बच्चें का आकंलन करती ​​शि​क्षिका ।स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
झज्जर। हर बच्चे को निपुण बनाने के लिए खंड मातनहेल द्वारा सत्र 2023-24 में चलाई गई एफएलएन एनरिचमेंट ड्राइव के अच्छे परिणाम विद्यालयों में दिखने शुरू हो गए हैं। निपुण कक्षाओं के विद्यार्थियों के हिंदी विषय के आकलन के लिए पिछले सत्र में मई, सितंबर और फरवरी में तीन चरणों में यह ड्राइव चलाई गई थी।
विज्ञापन

ड्राइव की सफलता को देखते हुए इस सत्र में फिर से ड्राइव का पहला चरण 15 से 19 जुलाई तक चलाया जाएगा। खंड के सभी 11 मेंटर्स खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय बाला के नेतृत्व में खंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में जाकर कक्षा तीन तथा पांच के सभी विद्यार्थियों का हिंदी और गणित में आकलन करेंगे। इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि खंड के कितने प्रतिशत बच्चे पढ़ाई कर पाते हैं। गणित विषय में भी कक्षा के अनुरूप अपेक्षित दक्षताओं पर बच्चों का प्रदर्शन जांचा जाएगा।
आकलन से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण खंड एफएलएन समन्वयक चेतना जठोल तथा बीआरपी मोनिका करेंगे। अगली बीपीआईयू मीटिंग में इसको प्रस्तुत किया जाएगा ताकि खंड के प्राथमिक विद्यालयों की वास्तविक स्थिति पता चल सके। पिछड़ रहे बच्चों के लिए निदानात्मक कार्य संबंधी रणनीति बनाई जा सके। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय बाला ने कहा कि जब तक खंड का हर विद्यार्थी निपुण नहीं हो जाता, ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए। जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया नें मातनहेल टीम की इस ड्राइव में भाषा और गणित विषयों को सम्मिलित करने पर सराहना की।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने खंड मातनहेल को इतने व्यवस्थित ढंग से इस मुहिम को चलाने के लिए तथा विद्यार्थियों को निपुण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें