फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर स्टीरियो चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के झज्जर रोड पर शनिवार की रात को चोर डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर स्टीरियो चुराकर ले गए। साथ ही डैश बोर्ड भी तोड़ दिया। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक झज्जर रोड स्थित नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर सुरेंद्र मोड़ा ने दी शिकायत दी है कि रात को उसने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। रविवार सुबह उठा तो कार का बायीं तरफ वाला शीशा टूटा मिला। उसने कार की जांच की तो डैश बोर्ड टूटा हुआ था, साथ ही स्टीरियो स्क्रीन सहित गायब था। कार की एसी भी तोड़ी हुई थी। मामले की सूचना आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें