फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर : डॉ. ख्यालिया

विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में भाग लेत
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को 87वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया उद्घाटन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारन और कॉलेज काउंसिल ने उनका स्वागत किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. जगदेव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। खिलाड़ियों ने सबसे पहले मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

डॉ. महेश ख्यालिया ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आज का समय खेलों के लिए बहुत अच्छा है। इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि, खेलों में अच्छा स्थान प्राप्त करने पर भविष्य भी उज्जवल होता है। मेजर दिनेश ने इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के मैदान पर आने के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने आह्वान किया कि भविष्य में किसी एक खेल में अपनी रुचि अवश्य बनाएं, प्रतिदिन मैदान में कुछ समय जरूर लगाएं। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कादियान ने महाविद्यालय में होने वाली खेल गतिविधियों के बारे में बताया। महाविद्यालय में पढ़कर खेल जगत में ऊंचे पायदान पर पहुंचे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों के साथ-साथ शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें