फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री पाते ही खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (पीएलसी सुपवा) में शुक्रवार को पहला दीक्षांत समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

समारोह में डिग्री मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान 2014 से 2017 बैच के 420 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 397 स्नातक, 23 स्नातकोत्तर छात्र शामिल थे। 26 प्रमाणपत्र वाले कोर्स के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। विभिन्न कार्यक्रम में अव्वल रहने वाले 17 छात्रों को स्वर्ण पदक दिए गए। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह की स्मारिका का अनावरण किया गया, विश्वविद्यालय पर फिल्म व टीवी संकाय द्वारा बनाए गए 12 मिनट के वृत्तचित्र का विमोचन किया गया। प्रो. कुठियाला ने कहा कि जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में सुझाया गया है, हमारी विश्वविद्यालय प्रणाली को अनुसंधान पर और विशेष रूप से डॉक्ट्रेट कार्यक्रमों की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि विषयों को समग्रता से देखने का दृष्टिकोण वर्तमान शोध की आधारशिला है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर प्रकार के अनुसंधान हमारे विश्वविद्यालयों की कार्य संस्कृति में मजबूती से जड़ें जमाएं। प्रो. राजबीर ने कहा कि छात्रों को वैश्वीकरण के मद्देनजर जीवन में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। ज्ञान वैश्वीकृत दुनिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता बढ़ रही है। हाल के वर्षों में भारत के तेजी से बदलते चेहरे पर ध्यान देना जरूरी है। मंच पर कार्यकारी परिषद और कोर्ट के सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर, प्रो. आरएल गोदारा, प्रो. राजेंद्र कुमार, प्रो. बीबी गोयल, प्रो. आरके मित्तल, सीताराम व्यास भी मौजूद रहे। इससे पूर्व डीन डॉ. अजय कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें