20-मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत करते अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट
- फोटो : Samvad
रोहतक। समाज के कुछ लोग छोटूराम धाम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सांविधानिक रूप से जाट सेवा संघ के चेयरमैन गंगाराम श्योराण हैं। जाट सेवा संघ की बैठक 13 मार्च को गोहाना में होगी। यह कहना है जाट सेवा संघ छोटूराम धाम के ट्रस्टी रोहतास हुड्डा का।
बुधवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाज के कुछ व्यक्ति 2021 से 2022 तक छोटूराम धाम पर एक रणनीति के तहत काबिज रहे हैं। यह लगातार छोटूराम धाम और यशपाल मलिक के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहे हैं।
जून 2022 में सभी ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से रणधीर सिंह को चेयरमैन चुना। वर्तमान विवाद का कारण 23 ट्रस्टियों में से 19 ट्रस्टियों का चेयरमैन को उसकी गलतियों के कारण पद से हटाने को लेकर है। धाम के स्थापना दिवस 30 नवंबर व इससे पहले की गई अनुशासनहीनता के कारण ही उन्हें पद से हटाया गया।
यही नहीं, सात मार्च की पंचायत का संचालन हुड्डा खाप सचिव ने किया। बाद में पंचायतों की सहमति बनने के बाद निर्णय लिया कि फैसला कमेटी बनाकर हो। यह पंचायत में आए हुए खाप प्रधानों का अपमान है। ब्यूरो