रोहतक। जिले में पांच अप्रैल और 19 अप्रैल को विशेष नेत्र जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सेवानिवृत नेत्र सर्जन डॉ. एसपीएस भाटिया ने बताया कि अभी स्थान निर्धारित नहीं हुआ है। इसका उद्देश्य महिलाओं में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही महिलाओं को नियमित नेत्र जांच, सुरक्षित मेकअप उपयोग के माध्यम से दृष्टि हानि को रोकने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। संवाद