फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के घर आई बहन की झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के पाश इलाके सेक्टरों में काले रंग की स्कूटी सवार झपटमार की दहशत है। उसने अब सेक्टर 2 में भाई के घर आई बहन की चेन झपट ली। जबकि पिछले सप्ताह बुधवार की शाम को सेक्टर 3 व सेक्टर 1 में झपटमारी की वारदात अंजाम दी थी। अब तक स्कूटी सवार पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर दो निवासी नरेंद्र शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन किरण सुखपुरा चौक के नजदीक हनुमान कॉलोनी में रहती है। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे उसकी पत्नी रितु अपनी ननद किरण के साथ मकान के सामने रोड पर घूम रही थी। सामने से काले रंग की स्कूटी पर एक युवक आया, जिसने काले रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। साथ ही काले रंग का हेलमेट लगा रखा था। नजदीक आते ही उसने बहन किरण के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया। वह शोर सुनकर बाहर आया, लेकिन तब तक स्कूटी सवार फरार हो चुका था।
वर्जन
काले रंग की स्कूटी सवार को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। झपटमार शाम के समय वारदात अंजाम देता है। ऐसे समय में न केवल अलर्ट रहें, बल्कि थोड़ी सी संदिग्ध गतिविधि मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें