फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब मैं जिंदा हूं, मेरी पेंशन क्यों काट दी, दोबारा से लगवा दो

विज्ञापन
होशियार सिंह। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग ने गिझी गांव के कई बुजुर्गों को मृत दिखाकर उनकी बुढ़ापा पेंशन काट दी है। बुजुर्गों को इस बात का पता संबंधित बैंक और डाकघर में जाने पर पता चला। इनमें पुुरुष व महिला दोनों शामिल हैं। एक पति-पत्नी दोनों को ही मृत घोषित कर दिया है। अब सभी बुजुर्ग अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए प्रमाणपत्र व आधार कार्ड लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

अब परेशान व्यक्ति अधिकारियों को बता रहे हैं कि साहब मैं जिंदा हूं। पेंशन दोबारा चालू कर दी जाए। गिझी गांव के 70 वर्ष पार कर चुके मान सिंह व उनकी पत्नी बाला देवी व 80 वर्षीय हुश्यार सिंह को समाज कल्याण विभाग की तरफ से हर महीने बुढ़ापा पेंशन मिलती है। लेकिन अप्रैल की पेंशन नहीं मिलने पर उन्होंने अपने संबंधित बैंक व डाकघर में जाकर पेंशन न आने की जानकारी मांगी तो पता चला की उनकी पेंशन कट गई है। कारण जानने पर बताया गया कि उनके दस्तावेजों में अप्रैल में उनका निधन हो चुका है, जबकि तीनों जिंदा हैं। उनका कहना है कि विभाग ने बिना किसी जांच के उनको मृत घोषित कर पेंशन क्यों काट दी।
क्या कहते हैं अधिकारी
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी महाबीर सिंह गोदारा का कहना है कि कई जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जमा कराए हुए थे। लोगों के नाम एक जैसे मेल खा जाते हैं। उस गलती से उनका नाम कट गया होगा। वह जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व पैन कार्ड ऑनलाइन जमा करा दें या समाज कल्याण विभाग कार्यालय में जमा कराएं। इसके बाद उनकी पेंशन शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें