फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद बोले- शिक्षा मंत्री डिग्री दिखाएं, एक लाख रुपये पाएं 

Fri, 22 Apr 2022 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शिक्षा मंत्री को बारहवीं फेल बताने पर फतेहाबाद के अध्यापक को प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिस पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोष प्रकट किया है। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते नवीन जयहिंद। - फोटो : अमर उजाला (विज्ञप्ति)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री को बारहवीं फेल बताने पर फतेहाबाद के अध्यापक को प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिस पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोष प्रकट किया है। अध्यापक से इस टिप्पणी पर जवाब तलब करने की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री से यह नोटिस तुरंत वापस लेने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने शिक्षा मंत्री से उनकी डिग्री दिखाने की मांग उठाई है। डिग्री दिखाने पर मंत्री को एक लाख रुपये देने का दावा भी किया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को सेक्टर छह स्थित बाग में पत्रकारों से बातचीत में आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि अध्यापक किसी मंत्री के गुलाम नहीं हैं। शिक्षा मंत्री किसी अध्यापक को अकेला न समझें। किसी अध्यापक के साथ अन्याय या किसी प्रकार की गड़बड़ करने की कोशिश की तो हम चुप नही बैठेंगे।

अध्यापकों को अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट होना होगा। मॉडल संस्कृति स्कूल में अंग्रेजी विषय को अनिवार्य करने पर कहा कि परीक्षा भी अंग्रेजी में कराने की तैयारी की जा रही है। जबकि शिक्षा मंत्री खुद हिंदी में एमबीबीएस कराने की बात कर रहे हैं। ये पालिसी पढ़े लिखे शिक्षक ही बेहतर बना सकते हैं। उन्हें ही यह जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें