रोहतक। गणतंत्र दिवस बुधवार को शहर में कपड़े की सबसे बड़ी शौरी मार्केट बंद रहेगी। मंगलवार को बाजार के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बाजार के प्रधान गुलशन ईश पुनियानी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय के अंदर साथी व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। सदस्यों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मार्केट में अवकाश रहना चाहिए। इसके बाद बुधवार को मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विनीत जैन, ईश्वर चंद गुप्ता, नरोतम दास चावला, राजू गोयल, ईश्वर आहुजा, सुरेश सिंगल, यशपाल अरोड़ा, कमल परुथी, मुकन्द लाल, सतीश गर्ग, विरेन्द्र कुमार, असीम सिंधवानी, मोहन लाल, सुनील मलिक व हरीश अरोड़ा भी मौजूद रहे।