फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छह माह से घरों में आ रहा सीवर युक्त पानी, पीना तो दूर नहाना तक मुश्किल

Tue, 29 Apr 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28सीटीके13...रोहतक के गोहाना रोड ​स्थित कृष्णा कॉलोनी में नल से आए गंदे पानी को दिखाते काॅलोनीव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर की गोहाना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में पिछले छह माह से गंदा पानी आ रहा है, क्योंकि टीबी अस्पताल के नजदीक पेयजल लाइन लीक हो गई है, जिसमें सीवर का पानी मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। परेशान लोगों ने विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। विभाग पुरानी लाइन होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है।
कॉलोनी निवासी सोनिका अरोड़ा ने बताया कि आरे वाली गली में पहले गोहाना अड्डे की तरफ से आने वाली लाइन से पानी आता था। छह माह पहले विभाग ने उनकी लाइन टीबी अस्पताल की तरफ से आने वाली लाइन में जोड़ दी। अस्पताल के सामने सफाई न होने के कारण अक्सर नाला ओवरफ्लो रहता है। वहीं, हरीश ग्रोवर ने बताया कि सोमवार को दोपहर 1 बजे पानी आया। 15 मिनट तक गंदा व बदबूदार पानी आता रहा। मोटर जलाने पर पानी थोड़ा साफ हुआ, लेकिन उसमें भी बदबू आ रही है। ममता, रेखा, सुरेंद्र, वंदना, संजीव, बिमला, फूलन रानी व सरोज ने विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

यह बोलीं महिलाएं
पानी पीना तो दूर, पास खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। विभाग समस्या का समाधान करे।
शांता कवातड़ा ....
छह माह से घरों में सीवर युक्त पानी आ रहा है, इसलिए सुबह-सुबह कैंपर खरीदने के लिए सड़क पर इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि कैंपर वाला गली में नहीं आता।
- प्रेम रानी
....
घरों में लंबे समय से गंदा पानी आ रहा है। जेई को फोन करते हैं तो दो घंटे तक पानी साफ आता है, फिर वही दिक्कत हो जाती है।
- सुनीता
.....
गंदे पानी के कारण डर रहता है कि परिवार के सदस्य बीमार न हो जाएं। हम अधिकारियों को शिकायत करके थक चुके हैं।
- गीता
टीबी अस्पताल के सामने नाले की वजह से दिक्कत आ रही है। जब तक नाले में गंदे पानी का लेवल नीचे नहीं जाएगा, तब तक विभाग पेयजल लाइन का फाॅल्ट नहीं ढूढ़ सकता, क्योंकि गड्ढा खोदते ही गंदा पानी भर जाएगा।
विज्ञापन

- कपिल नागपाल, पार्षद वार्ड नंबर सात
-
लाइन लीक होने से नाले का गंदा पानी घरों में आ रहा है। नगर निगम नाला ठीक करने के लिए काम कर रहा है। जल्द साफ पानी आने लगेगा।
- भूदेव मुदगिल, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

28सीटीके13...रोहतक के गोहाना रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में नल से आए गंदे पानी को दिखाते काॅलोनीव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें