रोहतक। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कर्नाटक में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित 44 नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सहायक उप निरीक्षक जयदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रोहतक पुलिस का नाम रोशन किया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने सोमवार को जयदीप को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि सहायक उप निरीक्षक की जीत रोहतक पुलिस के लिए यह गर्व की बात है। जयदीप ने अपनी कड़ी मेहनत से कर्नाटक में रोहतक पुलिस का नाम रोशन किया है। युवा भी अपना लक्ष्य निर्धारित कर लगन व कड़ी मेहनत से कार्य करें। संवाद