रोहतक। बालंद गांव में तीन साल पहले घर की जमीन को लेकर हुई हत्या के केस में अदालत ने सात आरोपियों को बरी कर दिया। पुलिस व पीड़ित पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सके।
बचाव पक्ष के वकील जय हुड्डा ने बताया कि मई 2021 में बालंद गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले घर की जमीन को लेकर पडोस में रहने वाले रामफल व उसके बेटों से हुआ था। पंचायत के फैसले के बाद मामला शांत हो गया था। बाद में भी इनसे लगातार धमकियां मिलती रहीं। 11 मई की शाम को तकरीबन 5 बजे जब उसका बड़ा भाई राकेश ड्यूटी से घर आते समय करौथा-बालंद रोड पर नहर के पास पहुंचा तो रामफल, उसके बेटे कपिल व साहिल सहित अन्य लोगों ने डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब तक वे पहुंचे तब तक राकेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छह आरोपियों रामफल, कपिल व साहिल, संदीप और साहिल उर्फ फोकली, अमित व दिनेश को गिरफ्तार किया।