फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहर में चल रहा 2200 क्यूसेक पानी, जलघरों में पानी आधा, जनता प्यासी

Thu, 29 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के गांधी कैंप, शिवाजी कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी, राज मोहल्ला समेत अन्य कॉलोनियोंं में पानी ही नहीं मिल रहा है। यह स्थिति तब है जब नहर में 2200 क्यूसेक पानी पिछले आठ दिन से निरंतर चल रहा है। सोनीपत रोड पर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के तीनों टैंक पानी के आधे है। जबकि नहर से आने वाला पानी भी जलघरों में बहुत कम बहाव से आ रहा है। कुछ जगहों पर पानी का प्रेशर भी कम मात्रा में आ रहा है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी सूरज और सतीश, रामगोपाल कॉलोनी निवासी विक्रम, शीला, शीतल, लक्ष्मी समेत अन्य लोगों ने कहा कि घरों में पानी की सप्लाई जरूर आती है। सुबह के समय आने वाला पानी 20 मिनट के लिए आता है ओर उसमें से सात से आठ मिनट तक तो दूषित पेयजल आता है। जिसके चलते पानी की कमी रहती है और बाहर से पानी के टैंकर मंगवाकर ही पानी की पूर्ति पूरी करनी पड़ती है। बहुत बार ऐसा होता है लोग पानी के टैंकर में से भी पानी भर ले जाते है। जिससे टैंकर मंगवाने वाले लोगों को भी पूरा पानी नहीं मिल पाता। यहीं हाल अन्य कॉलोनियों में बना हुआ है। शिकायत पर विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
लोगों से बातचीत
-गांधी कैंप जलघर के समीप होने के कारण भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे समस्या रोजाना बढ़ती ही जा रही है। बार बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। - मीना शर्मा, गांधी कैंप
विज्ञापन


-पानी भी बहुत कम समय के लिए आता है। दूषित पानी पाइपलाइन की लीकेज के कारण आता है, विभाग द्वारा लीकेज को ठीक नहीं किया जा रहा है। जिससे लोग परेशान है। - सुभाष खुराना, गांधी कैंप

-पानी की समस्या के लिए विभाग को शिकायत तक कर चुके है, लेकिन शिकायतों की सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों की लापरवाई के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। - गीता सिंह, गांधी कैंप

-कितनी बार विभाग को शिकायतें करें, पानी का बिल तक समय पर जमा करवाते है। उसके बाद भी लोगों के लिए पानी नहीं है। दूषित पानी से घरों के नल तक खराब हो जाते है। - रजनी सचदेवा, गांधी कैंप
वर्जन
पानी निरंतर टैंकों में सप्लाई हो रहा है, रोजाना कॉलानियों में सप्लाई भी हो रहा है। शहर मेंं पानी की सप्लाई के लिए पानी पूरी मात्रा में मौजूद है। फिर भी कहीं ऐसी स्थिति है तो समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें