फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों की सीलिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह में

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम प्रशासन अक्तूबर के पहले सप्ताह से सीलिंग की कार्रवाई शुरू करेगा। पहले चरण में 500 और दूसरे चरण में 2461 बकायेदारों की प्रॉपर्टी सील होगी।
विज्ञापन

नगर निगम 1.87 लाख लोगों से प्रॉपर्टी टैक्स का वसूली करता है। लॉकडाउन में लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया। लॉकडाउन खत्म हुआ तो सरकार ने राहत देने के लिए छूट दे दी। इसके बाद भी लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। निगम को चालू वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूलना है। शुक्रवार तक करीब साढ़े दस करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हो सका है। इसके चलते निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। इसी क्रम विभाग ने 500 बकायेदारों की सूची बनाकर नोटिस थमाए हैं। अंतिम सीलिंग का नोटिस नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 130 के तहत दिए गए हैं। इसके अलावा 2461 बकायेदारों को भी नोटिस दिए जा चुके हैं। नोटिस की समयावधि खत्म हो चुकी है, जिसकी वजह से निगम कार्रवाई की तैयारी में जुटा गया है। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेश कुमार ने बताया निगम हाउस की 28 सितंबर को होने वाली मीटिंग के बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह से बकायेदारों की प्रॉपर्टी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 500 और दूसरे चरण में 2461 बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें