फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार व हवलदार के बीच हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली बाईपास पर शुक्रवार देर रात दुकान बंद कराने को लेकर दुकानदार व हवलदार के बीच हाथापाई हो गई। हवलदार की शिकायत पर दुकानदार सिसरौली निवासी कृष्ण के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हवलदार सुरजीत ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह एसपीओ नरेंद्र के साथ गश्त पर था। दिल्ली बाईपास पर शराब ठेके के पास पहुंचा तो कई दुकानें देर रात तक खुली थी। जब एक कंफेक्नशरी की दुकान के मालिक से कहा कि वे समय पर दुकान बंद क्यों नहीं करते और आगे अड्डों की रेहड़ी लगवा रखी है। इस पर वह अभद्र व्यवहार करने लगा। न केवल सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली, बल्कि हाथापाई भी की। आरोपी का नाम सिसरौली निवासी कृष्ण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें